-शौच के लिए निकली वृद्धा की बकिया नदी में डूबने से मौत, गांव में मातम
दीपक कुमार/गायघाट/मुजफ्फरपुर। बेनीबाद थाना क्षेत्र के कांटा गांव में शनिवार सुबह बकिया नदी में डूबने से करीब 75 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान कांटा गांव निवासी स्व. मकसुदन पासवान की पत्नी जानकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया कि जानकी देवी शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान कांटा गांव के मलाही स्थित बकिया नदी में वह डूब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
सूचना मिलने पर बेनीबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।














