-गायघाट में कार से 72 लीटर शराब बरामद, चालक पुलिस को चकमा देकर फरार
दीपक कुमार/गायघाट। गायघाट थाना क्षेत्र के रेल नारायण गांव के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 72 लीटर शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, गायघाट थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीम रेल नारायण गांव के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई करीब 72 लीटर शराब बरामद हुई।
पुलिस टीम को देखते ही चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब के साथ कार को जब्त कर लिया है। फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि शराब तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जब्त शराब और कार के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












