Advertisement

दुबहा में महिला से चेन छीनतई, अपाचे सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

-दुबहा में महिला से चेन छीनतई, अपाचे सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा में सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन छीनतई की घटना को अंजाम दिया। अपाचे बाइक पर सवार दोनों युवक महिला को निशाना बनाने के बाद तेजी से मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे और मौका मिलते ही महिला के गले से चेन झपट लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।