-गायघाट पुलिस को मिली सफलता, अपहरण कांड की युवती सकुशल बरामद
गायघाट/मुजफ्फरपुर(दीपक कुमार)। गायघाट थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि गायघाट थाना कांड संख्या 225/26 दिनांक 23 जुलाई 2026 में धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले की युवती को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद युवती 19 वर्षीय तान्या कुमारी, पिता आमोद ठाकुर, ग्राम जारंग डीह की रहने वाली है। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
थानाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।












