Advertisement

वंदे मातरम सेवा मंच का निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर शुरू, सेवाभाव में जुटे कार्यकर्ता सम्मानित

-वंदे मातरम सेवा मंच का निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर शुरू, सेवाभाव में जुटे कार्यकर्ता सम्मानित

मुजफ्फरपुर। श्रावणी मेले के अवसर पर बाबा गरीबनाथ धाम पहुंचे कांवड़ियों की सेवा के लिए वंदे मातरम सेवा मंच की ओर से निःशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महिला कांवड़ियों के हाथों कराया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न निःशुल्क सेवाएं शुरू की गईं।
शिविर में कांवड़ियों को निःशुल्क चाय, शरबत, बिस्किट, भोजन, ठहरने की व्यवस्था, दवाइयों सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस सेवा शिविर का लाभ उठा रहे हैं।


वंदे मातरम सेवा मंच के अध्यक्ष राजीव सत्यम ने बताया कि उनकी संस्था पिछले नौ वर्षों से लगातार श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सेवा में समर्पित भाव से सेवा शिविर का संचालन करती आ रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर सेवा कार्य में सक्रिय योगदान देने वाले मंच के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में धीरज कुमार, ज्योति सिंह, विशाल कुमार सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे और कांवड़ियों की सेवा में पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे।