-दिल्ली हाईकोर्ट से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, मिली जमानत
-निचली अदालत के फैसले पर भी रोक
नई दिल्ली/मुजफ्फरपुर। बिहार की साहेबगंज विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी न्यायिक राहत मिली है। हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत प्रदान कर दी। साथ ही निचली अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रभाव पर भी रोक लगा दी है।
हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत मिली है। अदालत के फैसले की जानकारी सामने आते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम राहत प्रदान की। अब मामले की आगे की सुनवाई निर्धारित तिथि पर होगी।
उधर, राजू कुमार सिंह को मिली इस न्यायिक राहत को लेकर उनके समर्थकों ने इसे न्यायपालिका पर भरोसे की जीत बताते हुए खुशी जताई है। वहीं, मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।












