-किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,पुलिस कार्यवाई तेज़
मुजफ्फरपुर। जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।सूचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया।

पीड़िता ने गांव के ही कुछ युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक कथित तौर पर देशी शराब बनाने का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में मेडिकल एवं फोरेंसिक जांच,5 नामितों पर प्राथमिकी एवं आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।











