-सदर थाना क्षेत्र में मसाला व पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग, दमकल की टीम बुझाने में जुटी
मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के चेक विक्की चौक गांव स्थित एक मसाला एवं पूजा सामग्री की दुकान में सोमवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल कर्मी आग बुझाने के कार्य में जुटे रहे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं, आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।











