-10 दिनों में नहीं हुआ समस्याओं का निपटारा तो देना होगा स्पष्टीकरण : डॉ प्रदीप कुमार
-डीएम और विधायक ने कोटवा के 2 पंचायतों में सहयोग शिविर का किया औचक निरीक्षण
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
सहयोग शिविर के चौथे चरण में पूर्वी चंपारण की 69 पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने सोमवार को कोटवा प्रखंड के अहिरौलिया और डुमरा पंचायत में लगे सहयोग शिविर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।
-“प्रशासन खुद चलकर आई है आपके दरवाजे”
विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह ने आम लोगों से संवाद कर शिविर का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खुद चलकर जनता के दरवाजे तक आई है। अब लोगों को भी आगे आकर अपनी समस्या बतानी होगी। विधायक ने बताया कि सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के साथ शिविर से पहले लगे कैंप में भी आवेदन दिया जा सकता है। एक महीने के अंदर हर आवेदन का निष्पादन जरूरी है।
-12 हजार से ज्यादा आवेदनों का निपटारा
उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर पंचायत स्तर पर समस्या समाधान की सरकार की समुचित व्यवस्था है। पूरे जिले में अब तक 12 हजार से अधिक आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगर 10 दिन के अंदर आवेदन का निपटारा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारी से स्वत: स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।

-अहिरौलिया पंचायत का हाल
यहां कुल 51 आवेदन आए थे, जिनमें से 45 का निपटारा हो चुका है। डीएम ने बचे 6 आवेदनों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने का निर्देश दिया। शिविर में मेडिकल टीम ने 60 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित की। आईसीडीएस के सहयोग से गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी हुआ।
यहां 50 आवेदन मिले, जिनमें 40 सिर्फ राजस्व विभाग से जुड़े थे। 40 में से 32 का निपटारा कर दिया गया। बचे 8 लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया गया। यहां भी गोदभराई और अन्नप्राशन हुआ।
इस मौके पर कोटवा के बीडीओ, सीओ और अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।












