-मुजफ्फरपुर के बन्दरा में आग लगने से तीन परिवारों का आशियाना जला, लाखों की क्षति
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बन्दरा प्रखंड की हत्था पंचायत अंतर्गत गगराहा गांव के वार्ड संख्या-4 में गुरुवार सुबह आग लगने की घटना में तीन परिवारों को भारी नुकसान हुआ। आग लगने से घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गए, जिससे पीड़ित परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद दुलारे, मोहम्मद प्यारे तथा मोहम्मद रिजवान(पिता-अब्दुल मजीद) के घरों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि मक्का के ठठेरा (सूखे डंठल) से चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आ लग गयी।देखते हीं देखते आग की लपटें तेज हो गयी और घर को अपनी चपेट में ले लिया।लोग जबतक कुछ समझ पाते आग फैल गई।

आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घरों में रखा कपड़ा,बर्तन,अनाज,सामान आदि जल चुका था। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना की सूचना हत्था थाना और बन्दरा अंचल प्रशासन को दे दी गई है। मामले में बन्दरा के अंचलाधिकारी (सीओ) अंकुर राय ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। आवश्यक सरकारी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।भीषण गर्मी में पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।











