Advertisement

चासनाला में 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन, भक्ति में डूबा मंदिर परिसर

-चासनाला में 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन, भक्ति में डूबा मंदिर परिसर

झरिया। सतीश कुमार।
चैत पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन अवसर पर चासनाला के के गेट स्थित बाबा श्री प्रेमनाथ शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन शुरू किया गया। पूजा-अर्चना के साथ आरंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
कीर्तन भजन के व्यास जामाडोबा निवासी परमानंद सिंह एवं उनकी टीम विभिन्न रागों में हरिकीर्तन प्रस्तुत कर भक्ति रस की वर्षा कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा है।


आयोजन का समापन गुरुवार को पूर्वाह्न 1:20 बजे अखंड हरिकीर्तन के पूर्ण होने के साथ हवन-यज्ञ के जरिए किया जाएगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। तत्पश्चात हनुमान जयंती का उत्सव पूजा-अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के पुजारी शंभूनाथ तिवारी, अध्यक्ष विनोद पाठक, विश्वनाथ राय, राजकुमार सिंह, सीताराम मिस्त्री, मन्नू कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।