–गायघाट में कल पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, गोलीकांड पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात
दीपक कुमार। गायघाट/मुजफ्फरपुर। गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी के दौरान गोली लगने से हुई जगतवीर राय की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार 25 मार्च को 1 बजे बाद गायघाट पहुंचेंगे।
जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव चोरनिया गांव जाकर मृतक जगतवीर राय के परिजनों से मुलाकात करेंगे और घटना की पूरी जानकारी लेंगे।

इस दौरान वे पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ-साथ न्याय का भरोसा भी दिला सकते हैं।
गायघाट के पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष का यह दौरा घटना के बाद स्थानीय लोगों में उठ रहे सवालों और आक्रोश के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।










