-लोमा पंचायत में अग्निकांड के बाद पहुंचे विधायक कोमल सिंह, पीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
गायघाट (दीपक कुमार)।
गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गायघाट प्रखंड की लोमा पंचायत में आग लगने की दुखद घटना के बाद स्थानीय विधायक कोमल सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों का हालचाल जाना और उनके नुकसान का जायजा लिया।
विधायक ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मदद दिलाने के लिए प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है।
विधायक कोमल सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी हैं और उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आग से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए।











