–सीवी रमण टैलेंट सर्च परीक्षा में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों का जलवा, कई पदों पर किया कब्जा
बांका:चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर, बांका के लिए यह बेहद गौरव का क्षण है। सी वी रमण टैलेंट सर्च परीक्षा 2026 में विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
परीक्षा में कक्षा 9 के छात्र शौर्य प्रकाश ने द्वितीय स्थान, विद्याजीत एवं आर्यन राज ने तृतीय स्थान, जबकि कक्षा 8 के जीत आनंद ने चतुर्थ स्थान और अत्रायण शंकर ने पंचम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सभी विजेता छात्रों को आगामी 28 फरवरी (राष्ट्रीय विज्ञान दिवस) के अवसर पर बांका के जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र अब राज्यस्तरीय परीक्षा में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस सफलता के पीछे विज्ञान के वरिष्ठ आचार्य श्री पप्पू कुमार सिंह एवं संजीव कुमार सुधांशु के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं दीदी जी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्रों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












