Advertisement

फर्जी ‘पुलिस मित्र’ बहाली कांड में मोतिहारी पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

-फर्जी ‘पुलिस मित्र’ बहाली कांड में मोतिहारी पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, मुजफ्फरपुर से एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर।
पुलिस मित्र के नाम पर फर्जी बहाली कराने वाले गिरोह के खिलाफ मोतिहारी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस को दूसरी बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान मुजफ्फरपुर से एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मोतिहारी पुलिस की टीम ने दर्ज एफआईआर के आधार पर मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर नीरज कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी भारत माता गली, मुजफ्फरपुर निवासी दयानंद वर्मा का पुत्र बताया जा रहा है।

 


बताया जाता है कि पुलिस मित्र के नाम पर युवाओं को झांसा देकर फर्जी बहाली कराने का गिरोह सक्रिय था। इस मामले में कोटवा थाना में दो दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले चिरैया से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी बहाली या नियुक्ति के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।