Advertisement

कांटी अंचल कार्यालय का एडीएम (राजस्व) ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

-कांटी अंचल कार्यालय का एडीएम (राजस्व) ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के निर्देश

मुजफ्फरपुर।
कांटी अंचल कार्यालय का शनिवार को अपर समाहर्ता (राजस्व) कुमार प्रशांत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में संचालित विभिन्न फाइलों का गहन अवलोकन किया और मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी (सीओ) एवं राजस्व अधिकारी (आरओ) को राजस्व से जुड़े सभी मामलों के शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।
एडीएम कुमार प्रशांत ने विशेष रूप से म्यूटेशन, परिमार्जन एवं अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित चरणों में तेजी से निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांटी अंचल में राजस्व संबंधी कार्यों में प्रगति हुई है, जिसे और अधिक गति देने की आवश्यकता है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि यदि राजस्व विभाग से जुड़े कार्य समय पर पूरे होते हैं तो इससे आम जनता की कई समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं और लोगों को अपने आवश्यक कार्य कराने में सुविधा होती है।
अपर समाहर्ता (राजस्व) ने बताया कि जिले के सभी अंचल कार्यालयों का वे लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसके तहत लंबित राजस्व मामलों की विभागीय गाइडलाइंस के अनुसार जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान कांटी अंचल के सीओ पिंटू कुमार, राजस्व अधिकारी बसंत कुमार राय सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।