Advertisement

बन्दरा में कॉस्मेटिक दुकान का उद्घाटन, पूर्व विधायक निरंजन राय ने काटा फीता

-बन्दरा में कॉस्मेटिक दुकान का उद्घाटन, पूर्व विधायक निरंजन राय ने काटा फीता

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय चौक पर बुधवार को एक नई कॉस्मेटिक दुकान का उद्घाटन किया गया। गायघाट के पूर्व राजद विधायक निरंजन राय ने फीता काटकर दुकान का विधिवत उद्घाटन किया और दुकान संचालक को बेहतर व्यवसाय संचालन की शुभकामनाएं दीं।


उक्त कॉस्मेटिक दुकान जिला राजद महासचिव उमेश कुशवाहा की है। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो. गाजी शाहनवाज, मो. चांद बाबू, मो. सज्जाद, मो. मुन्ना, मो. नशरूल्लाह, युवा जिला राजद के बबलू यादव, महिला राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मंजू सहनी,कनक लता,विभा द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।