Advertisement

मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश,एसएसपी ने मददगार पत्रकार को किया सम्मानित

-मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा संदेश,एसएसपी ने मददगार पत्रकार को किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर। जिले में सड़क सुरक्षा और दुर्घटना के समय आम लोगों की मदद को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। बीते दिन मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा अभियान की हरी झंडी दिखाकर आम लोगों को आगे बढ़कर मदद करने के लिए प्रेरित किया था।
इसी कड़ी में आज मुजफ्फरपुर के पुलिस कप्तान (एसएसपी) ने दो मददगार पत्रकार को सम्मानित कर आम जनता को सीधा और स्पष्ट संदेश दिया कि संकट के समय किसी की सहायता करना गुनाह नहीं, बल्कि मानवता का सबसे बड़ा धर्म है। इस कदम से यह भरोसा मजबूत हुआ है कि जिला प्रशासन और पुलिस आम लोगों के साथ खड़ी है।


अक्सर यह देखा जाता है कि किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में लोग कानूनी झंझट और पुलिस के डर से मदद के लिए आगे नहीं आते। लेकिन डीएम और एसएसपी द्वारा खुले मंच से दिए गए इस संदेश ने उस डर को तोड़ने का प्रयास किया है। प्रशासन का कहना है कि मददगार इंसान को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाएगा।
इस पहल को जिले के लिए गर्व और सौभाग्य की बात बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि यदि प्रशासन और पुलिस इसी तरह संवेदनशील रवैया अपनाए, तो हर दिन सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकती है। जिले में इस सकारात्मक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है और आम लोग इसे एक नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।