Advertisement

राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

-राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

राजापाकर-संजय श्रीवास्तव।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.पी. उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल 16 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। चिकित्सक डॉ. मनीषा एवं डॉ. रमेश चंद्र सिन्हा द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें की गई।


शिविर में गर्भवती महिलाओं को विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स एवं आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने परामर्श देते हुए कहा कि गर्भावस्था के दौरान भारी वजन उठाने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भोजन में हरी साग-सब्जी, फल, दूध, अंडा आदि का नियमित सेवन करने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को निकटवर्ती सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही प्रसव कराने के लिए प्रेरित किया गया, जहां प्रशिक्षित नर्स एवं डॉक्टरों द्वारा सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें।
शिविर में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच के लिए लाया गया। वहीं एएनएम किरण कुमारी, गुंजन कुमारी, शांति कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।