-मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र प्रसाद सिंह का निधन
मुजफ्फरपुर। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं मां जानकी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. धीरेंद्र प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली में इलाजरत थे, जहां गुरुवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की जानकारी उनके भाई, पूर्व विधान पार्षद एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

डॉ. धीरेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वे वर्षों से मरीजों की निस्वार्थ सेवा के लिए जाने जाते थे और शहर में उनकी एक अलग पहचान थी।
उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनके जाने से मुजफ्फरपुर ने एक अनुभवी और संवेदनशील चिकित्सक खो दिया है।














