-मैठी टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर। गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के समीप गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गायघाट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना कैसे हुई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया।













