Advertisement

किसान सम्मान योजना: पंचायतों में ई-केवाईसी व नई रजिस्ट्रेशन का महाअभियान

-किसान सम्मान योजना: पंचायतों में ई-केवाईसी व नई रजिस्ट्रेशन का महाअभियान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभुकों का ई-केवाईसी (e-KYC) एवं नई रजिस्ट्रेशन को लेकर प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है।
गुरुवार को पंचायतों में चल रहे इस अभियान की समीक्षा बन्दरा अंचलाधिकारी (सीओ) अंकुर राय एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) द्वारा की गई।

सीओ अंकुर राय ने बताया कि बुधवार तक बन्दरा प्रखंड में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 25 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई थी। इस दौरान कुल 253 एफआर का ई-केवाईसी तथा 123 एफआर आईडी जेनरेट किया जा चुका था।
उन्होंने बताया कि गुरुवार को सभी पंचायतों में शिविर लगाकर महाअभियान चलाया जा रहा है, जिससे ई-केवाईसी और रजिस्ट्रेशन की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रखण्ड क्षेत्र में 3 बजे तक करीब 270 एफआर का ई-केवाईसी तथा 150 एफआर का आईडी जेनरेट की गई।प्रक्रिया जारी थी। प्रशासन ने शेष किसानों से जल्द से जल्द ई-केवाईसी एवं रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।