-नितिन नवीन के पदभार ग्रहण पर सुनील वर्मा की ओर से शुभकामनाएँ
राजापाकर – संजय श्रीवास्तव।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री सुनील वर्मा जी की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
किसी कारणवश दिल्ली जाकर स्वयं भेंट न कर पाने के कारण श्री सुनील वर्मा जी की ओर से उनके सुपुत्र यश वर्मा, जो वर्तमान में लंदन में निवासरत हैं, दिल्ली पहुँचे और परिवार, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों की ओर से आदरणीय श्री नितिन नवीन जी को पदभार ग्रहण की बधाई दी।

यह भेंट पारिवारिक आत्मीयता, संगठनात्मक विश्वास एवं वैचारिक प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। यश वर्मा ने इस अवसर पर अपने पिता श्री सुनील वर्मा जी की शुभेच्छाएँ और भावनाएँ श्री नितिन नवीन जी तक पहुँचाईं तथा शीघ्र स्वयं उपस्थित होकर भेंट कर शुभकामनाएँ देने का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर संगठन के भविष्य, बिहार में पार्टी की भूमिका तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद हुआ। सभी ने आदरणीय श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की आशा व्यक्त की।











