Advertisement

नवनिर्वाचित विधायक कोमल सिंह का भव्य सम्मान समारोह

-नवनिर्वाचित विधायक कोमल सिंह का भव्य सम्मान समारोह

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

बन्दरा प्रखंड के चांदपुरा स्थित सीनियर पैक्स अध्यक्ष (हत्था) नंदकिशोर द्विवेदी के आवासीय सह पैक्स गोदाम परिसर में सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक कोमल सिंह का भव्य सम्मान समारोह सह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के दौरान हत्था पैक्सध्यक्ष के द्वारा विधायक को शॉल, पगड़ी एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पैक्सों के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, नवीन कुमार, मनोज ठाकुर, रणजीत ठाकुर एवं राजीव कुमार को भी विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला शिक्षिकाओं प्रियंका द्विवेदी, मणिमला द्विवेदी एवं शारद शाकुंतल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर बुके भेंट करने के साथ हुई।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कोमल सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर तबके, हर समाज और हर वर्ग के लोगों के मान-सम्मान के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रखंड कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष तरीके से सुनने एवं समाधान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को लगातार निर्देश देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोताही, लापरवाही और मनमानी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सिस्टम के लापरवाह लोग स्वयं को सुधार लें या कार्यवाई के लिए तैयार रहें।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सकरी, चांदपुरा गांव तथा हत्था और मुन्नी पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण सड़क निर्माण, सभी देवस्थलों पर चबूतरा निर्माण, सोलर लाइट एवं पेयजल व्यवस्था, खनुआ घाट एवं चांदपुरा सीमा के पास आरसीसी पुल निर्माण, सकरीमन नदी के जीर्णोद्धार, सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा खाद-बीज की पर्याप्त व उचित दरों पर उपलब्धता जैसी मांगें रखीं। विधायक ने सभी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पैक्स अध्यक्ष, आयोजक व संयोजक नंदकिशोर द्विवेदी उर्फ नंदू बाबू ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार तिवारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा एवं आभार ज्ञापन अमन द्विवेदी एवं शुभेष द्विवेदी ने किया।

इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य (49) फनीष कुमार चुन्नू, युवा कार्यकर्ता अविनाष सिंह डीएम,रूपेश कुमार, मनोज चौधरी, अरुण पंडित सहित कई गणमान्य लोग मंचासीन रहे। वहीं किसान भूषण सतीश कुमार द्विवेदी, सीनियर सिटीजन अशोक कुमार मुकुंद, कृष्ण कुमार तिवारी, श्री चरण सहनी, गोपाल द्विवेदी, विकास सहनी, संजय सहनी, बिट्टू कुमार, अमन द्विवेदी, गणेश द्विवेदी, सच्चिदानंद ठाकुर, संजीव कुमार द्विवेदी, प्रभात कुमार द्विवेदी,शुभेष,अमन,उमंग आदि ने भी स्वागत एवं संबोधन किया।