-अग्निपीड़ित दो परिवारों को मिला मदद, सीओ ने प्रदान किया सहायता राशि का चेक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
हत्था पंचायत के हत्था गांव में पिछले दिनों हुई अग्निकांड की घटना में दो परिवारों का आशियाना और उनकी संपत्तियाँ जलकर नष्ट हो गई थीं। मंगलवार को बन्दरा अंचल मुख्यालय में सीओ अंकुर राय ने अग्निपीड़ित सुंदेश्वर यादव और आरती देवी को राहत के रूप में सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

सीओ अंकुर राय ने बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत राहत के रूप में 12 हजार रुपये की राशि का बैंक चेक उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई अग्निकांड की घटना में दोनों परिवार के घर-वार जल गए थे।












