Advertisement

सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को सर्दी–जुकाम, निमोनिया व संक्रमण से बचाव की दी गई जानकारी

-सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को सर्दी–जुकाम, निमोनिया व संक्रमण से बचाव की दी गई जानकारी

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (MSSP) के तहत दिसंबर माह के प्रथम शनिवार को सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इस बार का विषय निमोनिया, सर्दी, खांसी-जुकाम, आंख एवं त्वचा के संक्रमण, चेचक से खतरा तथा इससे बचाव के उपाय रहा, जो वर्तमान मौसम में स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है।

शिक्षकों ने बताया कि मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जाड़े के दिनों में आंख, नाक और त्वचा की साफ-सफाई पर जागरूकता अत्यंत जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को संक्रमण से बचाव, सतर्कता और आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

फोकल शिक्षकों और बाल प्रेरकों द्वारा बच्चों को बताया गया कि ठंड के मौसम में निमोनिया, सर्दी-जुकाम एवं अन्य संक्रमण तेजी से फैलते हैं। ऐसे में गर्म कपड़ों का उपयोग, स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचाव और साफ पानी के सेवन जैसे उपाय अनिवार्य हैं। साथ ही लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की भी अपील की गई।