-कांटी में चोरों का आतंक: स्कूल से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान गायब
मुजफ्फरपुर।
कांटी प्रखंड क्षेत्र में बेखौफ चोर अब शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खजूरी का है, जहां चोरों ने देर रात भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय परिसर से बर्तन, महत्वपूर्ण कागजात सहित कई जरूरी सामान चोरी कर ले जाए गए।

विद्यालय में हुई इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही हैं।
उधर, कांटी थाना क्षेत्र और पानापुर करियात थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर स्थानीय विधायक ई. अजीत कुमार भी गहरी नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने हालिया घटनाओं पर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।












