Advertisement

मुजफ्फरपुर में विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

-मुजफ्फरपुर में विश्व दिव्यांगता दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।

विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला स्कूल के प्रांगण में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ (SSA) सुजीत कुमार दास, डीपीओ स्थापना इंद्र कुमार कर्ण तथा डीपीओ (एमडीएम) अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर साधारण दौड़ से हुई, जिसका उद्घाटन डीपीओ (एसएसए) ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके अलावा जलेबी दौड़, सुई-धागा, चित्रांकन, रंगोली समेत कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बंदरा एवं मोतीपुर की दिव्यांग छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सबका दिल जीता।

जिला स्तर के चयनित बच्चे उत्साहपूर्वक इन कार्यक्रमों में शामिल हुए। बच्चों के अभिभावकों ने भी पूरे मनोयोग से सहयोग किया। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आईई प्रभारी विश्वनाथ सुधांशु के नेतृत्व में संसाधन शिक्षक, प्रखंड साधन सेवी और आरपी—आलोक कुमार, अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रिय रंजन प्रभाकर, राजेश तिवारी, सुरेश कुमार, डॉ. फ़ैज़ अहमद,मीना कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डीपीओ एसएसए ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रोत्साहन के रूप में सभी दिव्यांग बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए।
चित्रांकन प्रतियोगिता में अनामिका कुमारी प्रथम रहीं, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा बंदरा एवं कस्तूरबा मोतीपुर की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बोरा दौड़ में मोनू कुमार एवं इमाम उल हुसैन, और 100 मीटर दौड़ में सचिन कुमार को विजेता घोषित किया गया।