Advertisement

हत्था में भीषण अग्निकांड: लाखों की संपत्ति जलकर खाक, दो मवेशी झुलसे

-हत्था में भीषण अग्निकांड: लाखों की संपत्ति जलकर खाक, दो मवेशी झुलसे

-बन्दरा अंचल में सुबह-सुबह कहर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 लाख से अधिक का नुकसान

-मुजफ्फरपुर के हत्था में आग का तांडव: फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मेहनत से बुझी लपटें

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

बन्दरा अंचल क्षेत्र के हत्था थाना अंतर्गत हत्था पंचायत में गुरुवार सुबह भीषण अग्निकांड की घटना हुई।पूर्व सरपंच प्रत्याशी सुंदेश्वर राय के घर में भीषण अग्निकांड की घटना हुई। इस दौरान यहां अफरातफरी मची रही।

बताया जाता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में दो मवेशी झुलस गए, वहीं घर में रखा अनाज, कपड़ा, नकदी, बर्तन, और अन्य घरेलू सामान सहित करीब 5 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई। आग लगने के बाद लंबे समय तक यहां धुआँ और अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। प्रशासनिक स्तर पर नुकसान का आकलन एवं आवश्यक कार्यवाई किया जा रहा है।