-874.800 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
— राजापाकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
राजापाकर (वैशाली)। पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरांटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनएच-322 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 874.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को बरांटी थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब पाया गया। मौके पर मौजूद शराब तस्कर राकेश कुमार, पिता शत्रुघ्न पासवान, निवासी सरायंजा थाना क्षेत्र (जिला समस्तीपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ राजापाकर (बरांटी) थाना कांड संख्या 427/25, दिनांक 22.07.2025, धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
थाना पुलिस का कहना है कि जिले में शराब माफियाओं पर लगातार सख्त निगरानी जारी है और वाहन जांच अभियान ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान और तेज़ी से चलाए जाएंगे।
– संजय श्रीवास्तव, राजापाकर












