-मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत
मुजफ्फरपुर। बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा–मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर कटरा मोड़ के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान औराई थाना क्षेत्र के देकुली निवासी प्रमोद राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और वे अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित ट्रक चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











