-जेडीयू ने नीतीश को बनाया नेता, सम्राट चौधरी–विजय सिन्हा फिर होंगे उप मुख्यमंत्री
पटना। ब्यूरो।
बिहार की नई सरकार गठन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को आयोजित महत्वपूर्ण बैठकों में राजनीतिक समीकरण एक बार फिर स्पष्ट हो गए।
जेडीयू की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही एक बार फिर उनके नेतृत्व में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी नेतृत्व का चयन कर लिया गया है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं को एक बार फिर उप मुख्यमंत्री बनाया जाना तय माना जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इन फैसलों को गठबंधन की मजबूती और स्थिरता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं और अगले 24 घंटों में बड़ा राजनीतिक मंजर देखने को मिल सकता है।













