-सीतामढ़ी में महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह — मुस्लिम बहुल इलाकों में दिखी जागरूकता
सीतामढ़ी।दीपक कुमार तिवारी।
विधानसभा चुनाव के दौरान सीतामढ़ी में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाकों में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 58, 59, 60 और 61 पर सुबह से ही सड़क किनारे लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इन कतारों में बुर्का पहनी महिलाओं की संख्या भी काफी रही। सभी मतदाता अपनी बारी का इंतजार धैर्यपूर्वक कर रहे थे। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
मतदाताओं में देखा जा रहा जोश और लोकतंत्र के इस पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी काबिले-तारीफ है।
#सीतामढ़ीचुनाव #मतदान2025 #महिलाजागरूकता #लोकतंत्रकापर्व #BiharElections2025














