-तेली साहू समाज ने बिहार चुनाव में एनडीए को दिया समर्थन, पदाधिकारियों ने की प्रेस वार्ता में घोषणा
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच तेली साहू समाज ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को औपचारिक समर्थन देने की घोषणा की है। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि वे एनडीए के घटक दल भाजपा, जद(यू), लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (मांझी) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (उपेन्द्र कुशवाहा) के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं।
मधुबनी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर एनडीए के समर्थन की जानकारी दी। इस दौरान अखिल भारतीय तेली साहू समाज के संगठन मंत्री शिव कुमार प्रसाद, जिला संगठन मंत्री मनोज कुमार साह, अनुमंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साह, हरलाखी प्रखंड अध्यक्ष अशोक साह, और बेनीपट्टी प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद साह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
नेताओं ने बताया कि तेली समाज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके द्वारा समाज के हित में लिए गए फैसलों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा तेली समाज को “अति पिछड़ा वर्ग” में शामिल किए जाने से समाज के युवाओं और युवतियों को सरकारी नौकरियों में अवसर मिला तथा स्थानीय निकाय चुनावों में आरक्षण का लाभ उठाकर समाज के कई प्रतिनिधि मेयर, मुखिया, सरपंच, प्रखंड प्रमुख जैसे पदों तक पहुँचे हैं।

पदाधिकारियों ने नीतीश सरकार की वृद्धावस्था पेंशन राशि 1100 रुपये करने, महिलाओं को जीविका समूहों के माध्यम से 10 हजार रुपये तक की निशुल्क सहायता देने जैसी योजनाओं को समाज के सशक्तिकरण के उदाहरण बताया।
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों — जैसे बिहार में दो एम्स की स्थापना, मधुबनी पेंटिंग और मखाना उद्योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना, राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने — को भारत के गौरव और विकास का प्रतीक बताया।
तेली साहू समाज ने स्पष्ट किया कि वह इस बार एकजुट होकर एनडीए उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकेगा।
#बिहार_चुनाव2025 #तेली_साहू_समाज #एनडीए_समर्थन #NitishKumar #ModiGovernment #MadhubaniNews #जनकपुरधाम #बिहार_राजनीति #लोकतंत्र #ElectionUpdate














