Advertisement

अंतर विभागीय कैरम प्रतियोगिता का समापन

-अंतर विभागीय कैरम प्रतियोगिता का समापन

सोनपुर।संवाददाता।

सोनपुर मंडल में आयोजित दिनांक 09.10.2025 से चल रहे अंतर विभागीय कैरम प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में मंडल के विभिन्न विभागों के कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये थे तथा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किये।

आज समापन के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किये तथा सभी प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना किये।

वहीँ इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल कर्मचारियों में आपसी सौहार्द और टीम भावना को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी बनाती हैं।

समापन के अवसर पर ही विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।