Advertisement

गांधी संग्रहालय में सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

गांधी संग्रहालय में सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।

बीते 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले बापूधाम महोत्सव के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक पर पुष्पार्पण के साथ गांधी संग्रहालय के सभागार में सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों को सम्मानित किया गया।

वहीं संध्या समय पूर्वी चंपारण के डेढ़ सौ विभिन्न विधा से जुड़े कलाकारों को सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर श्वेता भारती ने सम्मानित किया ।