Advertisement

दुर्गा पूजा पर हुड़दंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

-दुर्गा पूजा पर हुड़दंग किया तो होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

दुर्गा पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि पूजा पंडालों के पास हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इसी बीच जिले के अरेराज थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दिलीप सहनी के रूप में हुई है, जो रामपुरवा, हरसिद्धि का रहने वाला है। अरेराज थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि दिलीप सहनी को नशे की हालत में उपद्रव करते हुए पकड़ा है, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।