-दुर्गा पूजा पर छतौनी में लगने वाले मेले का डीएम ने किया निरीक्षण
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने आज दुर्गा पूजा के अवसर पर मोतिहारी के छतौनी में लगने वाले मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगाए जा रहे झूलों की जांच सुरक्षा मानक पर कर लेने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो लोग भी मनोरंजन के लिए अपना सेटअप खड़ा कर रहे हैं वे सुरक्षा मानकों पर सभी जरूरी चीजों की जांच कर लेंगे। कहीं से भी कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।












