-‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत लिए शपथ,कई कार्यक्रम आयोजित
-बीडीओ ने दिलाई शपथ, की शुरुआत
-प्रखण्ड मुख्यालय सहित स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरपुर/बन्दरा । दीपक तिवारी।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत गुरुवार को एक घंटा श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ का कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी बन्दरा आमना वसी की अध्यक्षता में रखा गया। जिसमें स्वच्छता के प्रति सभी को सजग रहकर हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान हेतु सभी से संकल्प लिया गया। इस मौके पर संकल्प सभा भी आयोजित की गई ।स्वच्छता की शुरूआत स्वयं से करने के बाद कही गई।

वहीं राजकीय मध्य विद्यालय हरपुर में भी इस मौके पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां जैसे कचरा से कंचन, स्वच्छता गीत, खेलकूद, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रखंड समन्वय के दीपिका भारती के नेतृत्व में प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी,अरुण कुमार, मिथिलेश कुमार, रिंकू कुमारी, मोहम्मद निजामुद्दीन, रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार आदि भी मौजूद थी।











