-“शहीद पिन्टू सहनी की याद में ‘मानव बैठक आयोजन सम्मेलन’, समाजसेवी डॉ. ब्रह्मानंद सहनी कर रहे तैयारी”
मुजफ्फरपुर/गायघाट।
शहीद पिन्टू सहनी सामाजिक संस्थान की ओर से भटगामा मोड़, बेनीबाद केवटसा चौक के पास “मानव बैठक आयोजन सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों से रायशुमारी भी की गई है।
इस आयोजन की तैयारी समाजसेवी डॉ. ब्रह्मानंद सहनी और उनकी टीम जोर-शोर से कर रही है। आयोजन का उद्देश्य बीते साल हुए नाव हादसे से जुड़ी मांगों और शहीद पिन्टू सहनी की याद को संजोना है।

ज्ञात हो कि 14 सितंबर 2023 को भटगामा-मधुरपट्टी (गायघाट, मुजफ्फरपुर) में नाव हादसे ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया था। इस दुखद हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय जनता की मांग पर शहीद पिन्टू को जीवन रक्षक पदक देने और वहां पुल निर्माण की बात सरकार ने स्वीकार की थी।
इन मांगों के समर्थन में डॉ. ब्रह्मानंद सहनी और उनके सहयोगी लगातार बैठकें आयोजित करते रहे हैं। अब “मानव बैठक आयोजन सम्मेलन” के जरिए इस मुद्दे को और मजबूती देने की तैयारी की जा रही है।












