Advertisement

राजस्व महा अभियान के तहत रामपुर रत्नाकर उर्फ़ सरसई पंचायत भवन में लगा शिविर, भारी भीड़ उमड़ी

-राजस्व महा अभियान के तहत रामपुर रत्नाकर उर्फ़ सरसई पंचायत भवन में लगा शिविर, भारी भीड़ उमड़ी

राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।

सोमवार को राजस्व महाअभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर उर्फ़ सरसई पंचायत भवन परिसर में शिविर सह कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न जमाबंदीधारियों और रैयतों की भारी भीड़ देखने को मिली।

शिविर में परपत्र वितरण और विवरण भरने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहाँ ग्रामीणों ने अपने आवेदन पत्र भरकर जमा किए। मौके पर उपस्थित सीओ गौरव कुमार, बीडीओ आनंद प्रकाश एवं राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी ने लोगों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जमाबंदी में त्रुटि सुधार, नाम, खाता, खेसरा व रकवा की अशुद्धि दूर करने, उत्तराधिकार नामांतरण (वंशावली के आधार पर) और संयुक्त जमाबंदी के बंटवारे हेतु नामांतरण जैसी प्रक्रियाएँ पूरी की जाएंगी।

शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी देते हुए सीओ गौरव कुमार ने बताया कि जमाबंदी सुधार हेतु 181 आवेदन, ऑनलाइन परिमार्जन हेतु 7 आवेदन और बंटवारा नामांतरण के लिए 6 आवेदन मिले हैं।

इस अवसर पर राजस्व पदाधिकारी जुली कुमारी, प्रखंड कोऑर्डिनेटर सह विकास मित्र राजू कुमार, रत्नेश कुमार, संजय ठाकुर, सुबोध कुमार, आंचल ऑपरेटर बलवीर कुमार, नवीन कुमार, शेखर कुमार, रूपा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।