Advertisement

च्यवनप्राश की आड़ में मौत का सामान! 44 लाख का च्यवनप्राश और शराब जब्त, चालक फरार,

-च्यवनप्राश की आड़ में मौत का सामान! 44 लाख का च्यवनप्राश और शराब जब्त, चालक फरार,

बोचहां: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि सेहत का वादा करने वाला च्यवनप्राश मौत का सामान लाने का जरिया बन सकता है। बोचहां पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में च्यवनप्राश की आड़ में विदेशी शराब जब्त कर एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने बुधवार रात मझौली कटरा मार्ग पर एक कंटेनर को रोका, तो भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मी सन्न रह गए। कंटेनर के केबिन से ही नागालैंड निर्मित शराब की पेटियां मिलनी शुरू हो गईं। यह तो बस शुरुआत थी। जब पुलिस ने कंटेनर को खोला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था।
40 लाख की सेहत, 4 लाख का जहर!
पूरे कंटेनर में च्यवनप्राश की 584 पेटियां भरी थीं, जिसकी कीमत 40 लाख 88 हजार रुपए बताई गई है। लेकिन, इन च्यवनप्राश की पेटियों के नीचे 42 पेटी महंगी शराब छिपाकर रखी गई थी। जब्त की गई शराब की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए है।
पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर का चालक और उप-चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उस बड़े शराब माफिया की तलाश कर रही है, जो इस तरह से सेहत के नाम पर जहर की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां करेंगे।च्यवनप्राश की आड़ में मौत का सामान! 44 लाख का च्यवनप्राश और शराब जब्त, चालक फरार,

बोचहां: क्या आप कभी सोच सकते हैं कि सेहत का वादा करने वाला च्यवनप्राश मौत का सामान लाने का जरिया बन सकता है। बोचहां पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में च्यवनप्राश की आड़ में विदेशी शराब जब्त कर एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने बुधवार रात मझौली कटरा मार्ग पर एक कंटेनर को रोका, तो भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मी सन्न रह गए। कंटेनर के केबिन से ही नागालैंड निर्मित शराब की पेटियां मिलनी शुरू हो गईं। यह तो बस शुरुआत थी। जब पुलिस ने कंटेनर को खोला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था।

40 लाख की सेहत, 4 लाख का जहर!

पूरे कंटेनर में च्यवनप्राश की 584 पेटियां भरी थीं, जिसकी कीमत 40 लाख 88 हजार रुपए बताई गई है। लेकिन, इन च्यवनप्राश की पेटियों के नीचे 42 पेटी महंगी शराब छिपाकर रखी गई थी। जब्त की गई शराब की कीमत 4 लाख 20 हजार रुपए है।

पुलिस को चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाकर कंटेनर का चालक और उप-चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उस बड़े शराब माफिया की तलाश कर रही है, जो इस तरह से सेहत के नाम पर जहर की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां करेंगे।