Advertisement

“एम.डी.डी.एम. कॉलेज में एन.एस.एस. इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाया सद्भावना दिवस”

-“एम.डी.डी.एम. कॉलेज में एन.एस.एस. इकाई ने उत्साहपूर्वक मनाया सद्भावना दिवस”

मुजफ्फरपुर।दीपक।

एम.डी.डी.एम. कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा मंगलवार को सद्भावना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन प्राचार्या डॉ. अल्का जायसवाल के संरक्षण तथा एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शगुफ्ता नाज़ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. जायसवाल ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से दया, सहानुभूति, सद्भाव और सहयोग की भावना अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दर्जनों छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान वंदना विजयलक्ष्मी, द्वितीय स्थान कशिश तथा तृतीय स्थान रुखसार ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. अर्चना तिवारी एवं डॉ. आशा सिंह यादव शामिल रहीं।

इस मौके पर सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का संचालन तान्या ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मुस्कान द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश रंजन, डॉ. रिंकू, डॉ. रवि भूषण, डॉ. बिपिन सहित सभी एन.एस.एस. वॉलंटियर्स की उपस्थिति रही।