Advertisement

कटरा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हनुमान मंदिर परिसर में मनाया गया

-कटरा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हनुमान मंदिर परिसर में मनाया गया

मुजफ्फरपुर/कटरा, 19 अगस्त।

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मंगलवार को कटरा प्रखंड के धनौर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष नीतीश उर्फ़ गोपाल ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक, मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष अजय सिंह, प्रसार प्रमुख रामजी भाई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा कटरा प्रखंड मंत्री सुधांशु कुमार और बजरंग दल संयोजक आलोक कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की विचारधारा और संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए समाज में धर्म, संस्कृति और एकता के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का आह्वान किया।

हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस अवसर पर भक्तों और स्थानीय लोगों की भीड़ रही। सभी ने सामूहिक रूप से संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।