-गोरौल स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग, जिला परिषद सदस्या रुबी कुमारी ने शुरू किया आमरण अनशन
वैशाली।
गोरौल स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार से आमरण अनशन शुरू हो गया। अनशन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्या रुबी कुमारी कर रही हैं। उनके साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हुए।

अनशनकारियों का कहना है कि गोरौल स्टेशन से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन आवश्यक ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि ठहराव की सुविधा मिलने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
अनशनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन और रेलवे विभाग ठोस आश्वासन नहीं देता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।












