-हत्था पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शराब कारोबार का भंडाफोड़
-भावो के साथ मारपीट में 2 गिरफ्तार
-किराना दुकान की आड़ में पति-पत्नी कर रहा शराब का धंधा, पुलिस छापेमारी में खुलासा
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। हत्था थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सकरी पुल पर गश्ती टीम ने बैजू उर्फ भज्जू को भागते समय खदेड़कर पकड़ा। उसके पास से शराब की दो बोतल बरामद हुई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सकरी गांव निवासी प्रकाश ठाकुर के घर पर छापेमारी की, जहां से आठ बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार प्रकाश ठाकुर और उसकी पत्नी कविता ठाकुर किराना दुकान के आड़ में शराब का धंधा कर रहे थे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इधर, केवट्सा गांव में शराब के नशे में दो लोगों की दबंगई सामने आई। नंदकिशोर सहनी और अरुण कुमार ने नशे की हालत में अपने भाई की पत्नी के साथ मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












