Advertisement

मुजफ्फरपुर के कटरा में दर्दनाक हादसा : पानी भरे गड्ढे में डूबकर 5 मासूमों की मौत, गांव में मातम

-मुजफ्फरपुर के कटरा में दर्दनाक हादसा : पानी भरे गड्ढे में डूबकर 5 मासूमों की मौत, गांव में मातम

मुजफ्फरपुर।दीपक तिवारी।

रविवार की शाम मुजफ्फरपुर जिले के कटरा में कोहराम मच गया। माता चामुंडा की धरती कोहराम से गूंज गया। 5 बच्चों मां की आंचल से उनके कलेजे का टुकड़ा छीन गया।एक साथ 5 बच्चों की डूबने से मौत गयी।
रविवार की शाम जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र में हुई इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। कटरा प्रखण्ड के खंगुरा और बंधपुरा पंचायत के गोरधोवा पुल के पास स्थित लीची गाछी के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबकर पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे एक साथ पानी भरे गड्ढे में नहाने गए थे। इस दौरान गहराई में फंसने से पांचों बच्चे डूब गए। ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला। मृत बच्चों की पहचान खंगुराडीह निवासी मो. अनस (15 वर्ष, पिता मो. शहजाद), मो. हिदायतुल्ला (14 वर्ष, पिता मो. रेयाज), मो. हमजा अली (12 वर्ष, पिता कल्लू उर्फ मुस्तफा), मो. रहमान (12 वर्ष, पिता मो. अफताब) और अब्बू तालीम (12 वर्ष, माता नर्गिस प्रवीण) के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो उठा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।