-बोचहां में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया,
बोचहां, मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बोचहां प्रखंड में तिरंगा शान से फहराया गया। प्रखंड परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रमुख साजन कुमार पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अलग-अलग सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में भी तिरंगा फहराया गया। बीआरसी परिसर में बीडीओ प्रिया कुमारी, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात रंजन, बोचहां थाने में थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, गरहां थाने में थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर और बल्थी रसूलपुर पंचायत भवन पर मुखिया रिंकू देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस मौके पर सभी अधिकारियों और लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया। कई संस्थानों में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस दौरान सीओ विश्वजीत सिंह और सीडीपीओ अनीता जयसवाल भी मौजूद रहे।












