Advertisement

भद्रक रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय मूक-बधिर बच्चा रेस्क्यू, ओपन शेल्टर होम में सुरक्षित

-भद्रक रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय मूक-बधिर बच्चा रेस्क्यू, ओपन शेल्टर होम में सुरक्षित
—————————

मुजफ्फरपुर,
14 अगस्त 2025

उड़ीसा के भद्रक रेलवे स्टेशन पर 14 वर्षीय मूक-बधिर बालक राहुल तिवारी को जीआरपी (Government Railway Police) की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना 20 जुलाई की है, जब रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान जीआरपी जवानों ने एक नाबालिग बालक को अकेले व असहाय अवस्था में देखा। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चा बोलने और सुनने में असमर्थ है।

जीआरपी अधिकारियों ने संवेदनशील होकर मानवीय पहल दिखाते हुए बच्चे को तुरंत सुरक्षित आश्रय के लिए आशियाना ओपन शेल्टर होम, भद्रक भेजा, जहां वर्तमान में उसकी देखभाल की जा रही है। बच्चा फिलहाल सुरक्षित है और उसे आवश्यक सुविधाएं एवं समुचित देखभाल की जा रही है।

बच्चे के परिजनों अथवा रिश्तेदारों से संपर्क स्थापित करने के लिए निम्न फोन नंबर जारी किए गए हैं—

📞 8637 244 658

📞 8260 6055 92

📞 977 67 67 955

जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राहुल तिवारी के परिजनों के बारे में कोई जानकारी हो, तो उपरोक्त नंबरों पर संपर्क कर तत्काल सूचना दें, ताकि बच्चे को शीघ्र अपने परिवार से मिलाया जा सके।
उक्त आशय की जानकारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने दी है।