Advertisement

नलजल योजना बन्द रखने के मामले में जमीनदाता के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी

-नलजल योजना बन्द रखने के मामले में जमीनदाता के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी

-बीडीओ सहित सम्बंधित पदाधिकारी के कई प्रयास,जांच एवं निर्देश का नहीं हुआ असर
-तेपरी पंचायत के वार्ड 13 का मामला
-तालाबंदी से जलापूर्ति है बाधित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

प्रखंड के ग्राम पंचायत तेपरी वार्ड संख्या 13 के नल जल योजना से संबंधित जमींदाता बेचन राय के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी हत्था थाना में दर्ज कराई गई है। बन्दरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि स्थानीय पंचायत सचिव के द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पंचायत सचिव ने मामले से संबंधित सूचना बीडीओ को भी दी है।
पंचायत सचिव द्वारा हत्था थाना को दिए प्राथमिकी पत्र में जमीनदाता बेचन राय के द्वारा ग्राम पंचायत राज तेपरी के वार्ड नंबर 13 में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के अंतर्गत बने नल जल टावर में तालाबंदी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का जिक्र किया गया है। संदर्भित मामले में कहा गया है कि बन्दरा बीडीओ एवं सम्बंधित अधिकारी के द्वारा मामले से संबंधित जांच एवं तालाबंदी खोलने से संबंधित निर्देश के बावजूद जमीनदाता के द्वारा ताला नहीं खोला गया।

9 अप्रैल को हत्था थाना के साथ स्थल निरीक्षण के दौरान नल जल टावर से तालाबंदी को बन्दरा बीडीओ के द्वारा खुलवाया गया था,किंतु उसी दिन जमीनदाता बेचन राय के द्वारा नल जल टावर में पुनः तालाबंदी कर पेयजल आपूर्ति को बातचीत कर दिया गया । विषय से संबंधित शिकायत के आलोक में तत्कालीन जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार ने स्थल निरीक्षण के दौरान जमीनदाता को तालाबंदी खोलने का निर्देश दिया। बावजूद जमीन जमीन दाता ने ताला नहीं खोला। 17.7.2025 को बन्दरा बीडीओ द्वारा मामले से संबंधित अंतिम नोटिस जारी किया गया और नल जल टावर का ताला खोलकर उसकी चाबी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति को सौंपने का निर्देश दिया गया, बावजूद तालाबंदी नहीं खुल सके हैं।विभागीय नियम अनुसार मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई की गई है। भीषण गर्मी में नल जल योजना को बंद रखना जघन्य अपराधिक कृत्य बताया गया है।